WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Maulana Was Caught : दुष्कर्म के आरोप में कर्नाटक पुलिस ने मौलाना को पकड़ा!

7 सदस्यों की कर्नाटक क्राइम ब्रांच पुलिस ने मौलाना दिनभर खोजा!    

1340
WhatsApp Image 2023 12 29 At 3.45.17 PM

Maulana Was Caught : दुष्कर्म के आरोप में कर्नाटक पुलिस ने मौलाना को पकड़ा!

      Khandwa : यहां एक मौलाना को दुष्कर्म के आरोप में कर्नाटक क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार किया। बैंगलोर थाने में एक आलिमा (टीचर) ने मौलाना खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की थी। इस मामले में कर्नाटक पुलिस खंडवा आई और दिनभर सर्चिंग के बाद मौलाना को पकड़ा। कर्नाटक क्राइम ब्रांच पुलिस की 7 सदस्यों की टीम को गुरुवार देर शाम सफलता मिली। मौलाना को गिरफ्तार कर थाना मोघट रोड पर पूछताछ की गई।

WhatsApp Image 2023 12 29 at 3.45.18 PM

खंडवा के अहमदपुर-खैगांव रोड़ पर एक मदरसा है, जहां के मौलाना गुलाम जिलानी ने बच्चों को तालिम देने के लिए कर्नाटक से दो आलिमा बुलाई थी। इनमें से एक आलिमा के साथ दुष्कर्म किया और दो बार अबॉर्शन भी कराया। आरोप है कि मौलाना नशे की गोलियां खिलाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता था।

मौलाना पक्ष के लोगों का कहना है कि मौलाना ने एक आलिमा से निकाह कर लिया था और उसे साथ रखा। बाद में पति-पत्नी में झगड़ा हुआ तो मौलाना ने कर्नाटक छोड़ दिया था। हालांकि पुलिस के सामने मौलाना ने निकाह नामा पेश नहीं किया। बताया गया कि मौलाना 2020-2021 में कर्नाटक के हुबली में तहरीर देने गया था। वहां पीड़िता से उसकी मुलाकात हुई थी।

इस दुष्कर्म मामले में आठ आरोपी हैं। इनमें अबॉर्शन कराने वाले डॉक्टर भी आरोपी बनाए गए हैं। डॉक्टर कहां के है, इसका खुलासा पुलिस जल्द करेंगी। कर्नाटक पुलिस ने शुक्रवार को मौलाना को खंडवा कोर्ट में पेश किया और ट्रांजिट रिमांड पर कर्नाटक ले जाने का अनुरोध किया। मौलाना नेपाली है, लेकिन बचपन से उसने पूरी तालिम खंडवा में ली है। इस केस में खंडवा पुलिस किसी भी तरह का बयान देने से बच रही है। मामला हाईप्रोफाइल है, इसलिए पूरा जिम्मा कर्नाटक पुलिस पर छोड़ दिया गया। मौलाना की गिरफ्तारी के बाद खंडवा पुलिस कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है।