WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Mawa & Sweets Seized : ₹3.13 लाख मूल्य का 895 किलोग्राम अशुद्ध मावा व मिठाई जब्त की गई!

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की रक्षाबंधन पूर्व कार्रवाई, आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी!

825

Mawa & Sweets Seized : ₹3.13 लाख मूल्य का 895 किलोग्राम अशुद्ध मावा व मिठाई जब्त की गई!

Indore : जिले में शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मंगलवार को खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए लगभग 3 लाख 13 हजार रुपए कीमत का 895 किलोग्राम मावा व मिठाई जब्त की गई।

IMG 20250806 WA0003

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा भंडारी ब्रिज के पास से एक ऑटो में 13 पोटलियों में भरे मावा (लगभग 325 किलोग्राम) को संदिग्ध स्थिति में परिवहन करते हुए रोका गया। ऑटो चालक द्वारा मावे के स्रोत की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई एवं मौके पर किसी ने मावे का स्वामित्व स्वीकार नहीं किया। मावे को अग्रिम जांच तक जब्त किया गया है। इसी तरह सरवटे बस स्टैंड पर खाद्य विभाग की एक अन्य टीम द्वारा 14 पोटली मावा (लगभग 350 किलोग्राम) संदिग्ध स्थिति में पाए जाने पर जब्त किया गया।

इसके अलावा श्री गणेश डेयरी एवं नमकीन, पालदा चौराहा इंदौर से मीठा मावा एवं मावा के नमूने लिए गए तथा मौके से लगभग 120 किलोग्राम मिठाई एवं 100 किलोग्राम मावा जब्त किया गया। सभी कार्यवाहियों में लगभग 895 किलोग्राम मावा व मिठाई जब्त की गई। नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है, जिनकी रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा रक्षाबंधन पर्व के पूर्व इस प्रकार की सतत कार्यवाहियां उपभोक्ताओं को मिलावटमुक्त, सुरक्षित खाद्य उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर जारी रहेगी।