WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर महापौर पटेल को किया सम्मानित!

1088

सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर महापौर पटेल को किया सम्मानित!

Ratlam : महापौर व निगम परिषद के 7 अगस्त को 2 वर्ष के सफलतम कार्यकाल पूर्ण होने पर वार्ड क्रमांक 40 में श्रीमाली ब्राम्हण समाज व रहवासियों ने केसर कुंदना सती भवन व्यास स्टूडियो पर महापौर प्रहलाद पटेल, महापौर परिषद सदस्य एवं क्षेत्रिय पार्षद धर्मेन्द्र व्यास का शाल-श्रीफल तथा प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया।

महापौर प्रहलाद पटेल, निमिष व्यास, पार्षद धर्मेन्द्र व्यास, मयूर पुरोहित ने भैरवनाथ जी की पुजा-अर्चना की तथा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधेरोपण किया।

IMG 20240807 WA0126

इस अवसर पर श्रीमाली ब्राह्मण समाज के चेतन व्यास, नयन व्यास, राजेश कटारिया, निलय व्यास, हेमंत राहोरी, संजय शर्मा (मालिक), रामबाबू शर्मा, विक्की दादभाई, विवेक शर्मा, कुलदीप त्रिवेदी, वैभव व्यास, ललित चौपड़ा, राजू सरोलिया, माधवी व्यास, सीमा व्यास, जया व्यास, दीपिका राठौड़ आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन भारती राहौरी व आभार चेतन व्यास ने माना।