WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

जिला, मंडल और बूथ पर चलेगा भाजपा का प्रशिक्षण महाभियान,कार्यकर्ताओं के बाद विधायक, पार्षदों को भी दी जाएगी ट्रैनिंग

564
Bjp In Bengal

जिला, मंडल और बूथ पर चलेगा भाजपा का प्रशिक्षण महाभियान,कार्यकर्ताओं के बाद विधायक, पार्षदों को भी दी जाएगी ट्रैनिंग

भोपाल : मध्य प्रदेश भाजपा जल्द ही प्रदेशव्यापी पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की शुरूआत करने जा रही है। संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सुदृढ़ एवं वैचारिक रूप से सजग बनाने के उद्देश्य से यह अभियान प्रदेश से लेकर मंडल और बूथ कार्यकर्ताओं तक चलाया जाएगा। पार्टी नेतृत्व ने महाअभियान को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए प्रदेश स्तर के साथ-साथ सभी संभागों में प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है।

अब जिलों में प्रशिक्षण की रूपरेखा तैयार करने के लिए टोलियों का गठन किया जा रहा है। अधिकांश जिलों में यह प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है, जबकि शेष जिलों में अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द ही प्रशिक्षण कार्यक्रम का विस्तृत कैलेंडर जारी किया जाएगा, जिसमें जिला, मंडल और बूथ स्तर पर चरणबद्ध कार्यक्रम तय होंगे।

प्रशिक्षण सत्रों में संगठनात्मक ढांचा, कार्यपद्धति, पार्टी की विचारधारा, एकात्म मानववाद, केंद्र व राज्य सरकार की नीतियो तथा जनसंपर्क के प्रभावी तरीके जैसे विषय शामिल रहेंगे। पार्टी का मानना है कि बदलते राजनीतिक परिदृश्य में कार्यकर्ताओं का वैचारिक रूप से स्पष्ट और संगठनात्मक रूप से दक्ष होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से यह महाअभियान व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, प्रारंभिक चरण में संगठनात्मक पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद जनप्रतिनिधियों के लिए भी अलग सत्र आयोजित किए जा सकते हैं। इनमें विधायक, पार्षद, जिला पंचायत और जनपद पंचायत सदस्य शामिल होंगे।