WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

MD Drug Worth 50 Lakhs Seized : 50 लाख की 70 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, झालावाड़ से ड्रग इंदौर लाए!

पुलिस ने रात को तीन संदिग्ध को कच्चे रास्ते पर जाते देखा तो शक हुआ!

724
MD Drug Worth 50 Lakhs Seized

MD Drug Worth 50 Lakhs Seized : 50 लाख की 70 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, झालावाड़ से ड्रग इंदौर लाए!

Indore : आजाद नगर थाने की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 70 ग्राम MD ड्रग्स बरामद की गई, जिसकी कीमत 50 लाख रुपए बताई जा रही है। यह कार्रवाई तब की गई, जब पुलिस रात्रि गश्ती में थी और विधि-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए लगातार चेकिंग कर रही थी।

पुलिस ने आरटीओ रोड की अक्षरधाम कॉलोनी के पास एक कच्चे रास्ते से तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पैदल आते हुए देखा। जब उन लोगों ने पुलिस की मौजूदगी देखी, तो वे भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन, पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान, तीनों के पास से 70 ग्राम अवैध MD ड्रग्स बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों में जावेद खान, वसीम खान, और सुरेश शामिल हैं।

Also Read: Defaulters’ Shops Sealed : निगम ने की तीन दिनों में बकायादारों की 8 दुकानें सील, 10.26 लाख वसूले!
पुलिस पूछताछ में जावेद ने बताया कि उसने MD ड्रग्स राजस्थान के झालावाड़ से लाने का काम किया था। इसे खपाने के लिए वसीम और सुरेश की मदद ले रहा था। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई से उनके इरादे पर पानी फिर गया। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह ड्रग्स किसे दी जानी थी। डीसीपी विनोद मीणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।