WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Media Advisor : पीयूष बबेले को पार्टी और कमलनाथ के मीडिया सलाहकार बने!

उनकी किताब ‘नेहरू मिथक और सत्‍य’ भी सुर्खियों में रही!

869

Media Advisor : पीयूष बबेले को पार्टी और कमलनाथ के मीडिया सलाहकार बने!!

Bhopal : देश के वरिष्ठ पत्रकार पीयूष बबेले को प्रदेश कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष का मीडिया सलाहकार नियुक्त बनाया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष कमलनाथ ने गुरुवार को इस आशय का एक आदेश जारी किया। पीयूष बबेले कई बड़े मीडिया संस्‍थानों में बड़े पदों पर काम कर चुके हैं।

IMG 20230105 WA0151

वे दैनिक भास्‍कर, पीटीआई, इकोनॉमिक्स टाइम्स, इंडिया टुडे और न्यूज18 (हिंदी) में पत्रकारिता कर चुके हैं। अभी वे स्‍वतंत्र लेखक के रूप में भी वे कई संस्‍थानों के लिए लेख लिखते रहे हैं। उनकी किताब ‘नेहरू मिथक और सत्‍य’ भी सुर्खियों में रही है।

पीयूष बबेले बीते कुछ समय से मध्‍यप्रदेश में सक्रिय हैं। राजनीति, इतिहास और करंट अफेयर पर उनकी कलम खूब चलती है। उन्‍हें कांग्रेस और खास तौर पर पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ का करीबी बताया जा रहा था। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले पीयूष बबेले अपनी लेखनी के लिए भी जाने जाते हैं।