WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Medical Camp: राॅयल हाॅस्पिटल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर: 312 मरीजों का परीक्षण

गंभीर मरीजों के घर पहुंचकर चिकित्सकों ने किया उपचार

938

Medical Camp: राॅयल हाॅस्पिटल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर: 312 मरीजों का परीक्षण

रतलाम: राॅयल हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर,साला खेड़ी द्वारा ग्राम बड़ोदिया जिला रतलाम में चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ।इस शिविर में ग्राम बड़ोदिया सहित आसपास के क्षेत्रों के रहवासियों ने उपस्थित होकर चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया।

संदर्भ में जानकारी देते हुए एडमिनिस्ट्रेटर दिनेश राजपुरोहित ने बताया कि तीन घंटे चलें शिविर में बड़ोदिया ग्राम एवं आसपास के ग्राम के रहवासियों का 3 डाॅक्टर्स की टीम ने परीक्षण कर उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया।इस शिविर में हर उम्र के मरीजों ने अपनी विभिन्न बीमारियों का उपचार प्रशिक्षित् चिकित्सकों द्वारा करवाया।

अत्यधिक बीमार व चलने में असमर्थ कई मरीजों का परीक्षण और परामर्श राॅयल हाॅस्पिटल के चिकित्सकों द्वारा उनके घर जाकर किया गया तथा उन्हें वहां पर निःशुल्क दवाईयां भी दी।

चिकित्सा शिविर में राॅयल हाॅस्पिटल के डाॅक्टर शमशूलहक,डाॅक्टर सी.पी.जोशी एवं महिला चिकित्सक डाॅक्टर सुमित्रा चौहान ने परामर्श प्रदान किया।

शिविर के उद्घाटन में ग्राम के नाहर चौधरी,भरतलाल चौधरी, सीताराम मकवाना,धन्ना लाल चौधरी एवं रितेश चौधरी उपस्थित रहें।बड़ोदिया में इस शिविर के आयोजन पर राॅयल हाॅस्पिटल के चेयरमेन प्रमोद गुगालिया व डाॅयरेक्टर डाॅक्टर उबेद अफजल एवं उनकी प्रबंधन समिति का आभार व्यक्त किया।

आयोजित शिविर में राॅयल हाॅस्पिटल के प्रशासक दिनेश राजपुरोहित,सिस्टर सरोज यादव, सिस्टर रीतू सिसोदिया,सिस्टर उर्मिला पाटीदार,सिस्टर करुणा डामोर,ड्रेसर कृष्णा शर्मा,दीपेंद्र शर्मा आदि सहयोग के लिए उपस्थित रहें।