Meenakshi Natarajan Nomination: भारत निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल से कल दोपहर 12:00 बजे मिलने का समय तय किया 

329

Meenakshi Natarajan Nomination: भारत निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल से कल दोपहर 12:00 बजे मिलने का समय तय किया 

भोपाल:भारत निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल से कल बुधवार को दोपहर 12:00 बजे मिलने का समय तय किया है।

आयोग ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा इस संबंध में लिखे पत्र के संदर्भ में बताया कि इस प्रतिनिधि मंडल में कौन-कौन शामिल रहेगा, इसकी जानकारी आयोग को दी जाए।

*देखिए आयोग द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष को लिखा पत्र*

IMG 20260609 WA0231

बता दे की मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद नई दिल्ली में सियासी पारा बढ़ा हुआ है।

भोपाल में नामांकन रद्द होने की सूचना मिलते ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चुनाव आयोग के ऑफिस पहुंचे थे लेकिन उन्हें वहां प्रवेश नहीं करने दिया गया तो वह वहीं धरने पर बैठ गए थे।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल, भूपेश बघेल, सचिन पायलट और अन्य नेता चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंच गए थे। कांग्रेस नेताओं को चुनाव आयोग परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली। सुरक्षा कर्मियों ने बिना पूर्व अनुमति का हवाला देते हुए उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। के

बाद में यह सभी नेता दिल्ली में चुनाव आयोग के सामने धरने पर बैठ गए थे।