WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Meeting with Employees : प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष ने कार्यालय के कर्मचारियों से मुलाकात की, सभी का बीमा कराने का भरोसा! 

हेमंत खंडेलवाल ने कहा, किसी को बैंक लोन की आवश्यकता होगी, तो मैं स्वयं गारंटी देने को तैयार!

689

Meeting with Employees : प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष ने कार्यालय के कर्मचारियों से मुलाकात की, सभी का बीमा कराने का भरोसा! 

Bhopal : भारतीय जनता पार्टी के नवावत प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें संबोधित किया। हेमंत खंडेलवाल ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी पार्टी की एक अहम कड़ी हैं। आप केवल कर्मचारी नहीं, बल्कि इस विचार परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं।

उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति लंबे समय तक किसी संस्था से जुड़ता है, तो वह उस संस्था की संस्कृति, विचार और कार्यपद्धति का सहभागी बन जाता है। खंडेलवाल ने कहा कि सभी कर्मचारियों के लिए मेडीक्लेम और बीमा की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। यदि कर्मचारियों के बच्चों को स्कॉलरशिप मिलती है, तो पार्टी उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए हरसंभव आर्थिक मदद प्रदान करेगी।

अध्यक्ष ने घोषणा करते हुए कहा कि यदि किसी को बैंक लोन की आवश्यकता होगी, तो मैं स्वयं गारंटी देने को तैयार हूं, ताकि आपके बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बन सके। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यालय में कार्यरत प्रत्येक सदस्य का परिवार सुरक्षित एवं संरक्षित भाव से रहे हम इसका सदैव ध्यान रखेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि शीघ्र ही पार्टी कार्यालय परिसर में कम शुल्क पर भोजन व्यवस्था प्रारंभ की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में केंद्र व राज्य सरकारें निरंतर जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ा रही हैं, जिनकी जानकारी आमजन तक पहुँचाने में हमारी भी अहम भूमिका है। उन्होंने सभी से सोशल मीडिया के माध्यम से इन योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया।