WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

जावरा को जिला बनाने की मांग को लेकर सीएम चौहान को 10 वीं बार दिया ज्ञापन

1169
WhatsApp Image 2023 10 04 At 5.14.41 PM

जावरा को जिला बनाने की मांग को लेकर सीएम चौहान को 10 वीं बार दिया ज्ञापन

Ratlam : भोपाल में 28 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले स्टेट मीडिया सेंटर के भूमिपूजन अवसर पर रतलाम जिले के पत्रकार भी पंहुचे थे।जहां स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल एवं मंच महामंत्री जगदीश राठौर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी नीरज मंडलोई से मिलते हुए उन्हें जावरा को जिला बनाने के लिए ज्ञापन सौंपा।वरिष्ठ पत्रकार जगदीश राठौर ने सीएम से कहा कि आप जावरा आने वाले थे किन्हीं कारणों से आपका दौरा निरस्त हो गया था,कृपया जावरा को जिला बनाने पर विचार करें।

WhatsApp Image 2023 10 04 at 5.14.12 PM

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से आए मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में महिला विकास एवं कल्याण कार्यों पर अध्ययन के लिए करने के लिए माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय एवं जनसंपर्क विभाग के सहयोग से प्रतिवर्ष 5 महिला पत्रकारों को फैलोशिप दी जाएगी। छोटे समाचार पत्र को एक वर्ष में 6 मर्तबा विज्ञापन देने की व्यवस्था की जाएगी तथा 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ पत्रकारों को स्थाई अधिमान्यता कार्ड प्रदान किया जाएगा।

WhatsApp Image 2023 10 04 at 5.14.12 PM 1

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार जगदीश राठौर, ऋषि कुमार शर्मा,रमेश सोनी,दिनेश दवे,शिरीष सकलेचा,हेमन्त भट्ट, मुबारिक शैरानी,मनोज मुंडेवरा,धनंजय भट्ट, भेरूलाल मालवीय,बसंत मालवीय,उपेंद्र पाटोदिया, जनसंपर्क अधिकारी शकील अहमद खान, बाबूलाल चौधरी,उत्तम शर्मा,रईस खान,हेमंत भट्ट,नरेंद्र सिंह डोडिया, राधेश्याम अरोड़ा एवं इरफान खान ने स्टेट मीडिया सेंटर पर भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई।