WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Memorial : पूर्वजों की स्मृति में अस्पताल में निराश्रितों को आवश्यक सामग्री वितरित कर मनाया श्राद्ध पक्ष!

688

Memorial : पूर्वजों की स्मृति में अस्पताल में निराश्रितों को आवश्यक सामग्री वितरित कर मनाया श्राद्ध पक्ष!

 

Ratlam : प्राचीन काल से चली आ रही परंपरानुसार श्राद्ध पक्ष में पूर्वजों की स्मृति में श्रद्धालुओं द्वारा कई तरह से दान-धर्म किए जाते हैं। इसी कड़ी में काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन सचिव व जिला रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी ने अन्य समाजसेवियों की सहायता से सिविल सर्जन एमएल सागर को मरीजों के उपयोग में लाई जाने वाली विभिन्न सामग्रियां प्रदान की जिसमें 4 हजार मास्क, 50 नए कपड़ों का सेट, 6 तकिए, 20 डायपर, एक ब्लड प्रेशर मशीन, 12 टॉवेल इसके साथ ही निराश्रित को प्रतिदिन उपयोग में लाई जाने वाली सामग्री तेल, मंजन, शैंपू, साबुन एवं पुराने कपड़े आदि सौंपे गए।

 

सिविल सर्जन सागर ने जिला चिकित्सालय के सहयोग हेतु काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन का धन्यवाद अर्पित करते हुए बताया कि अपने लिए तो हर कोई करता है पर निराश्रित लोगों के लिए कार्य करना वास्तव में बहुत ही प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय पहल हैं।                        IMG 20240928 WA0125

समाजसेवी गोविंद काकानी ने बताया कि जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में प्रतिदिन निराश्रित लोगों के लिए अनेक सामग्री की आवश्यकता होती हैं। उसी की पूर्ति करने के लिए सामग्री प्रदान करने में सभी समाजसेवी संजीव काबरा( मुंबई) ने अपने पिता स्वर्गीय मोहनलाल काबरा की स्मृति में, सुभाष भटेवरा, गोपाल माहेश्वरी, नितिन पौराणिक, इंजीनियर रवि सक्सेना, दीपक डोसी, भावेश गुजराती एवं सुनीता काकानी का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। निराश्रित एवं असहाय लोगों के लिए सहयोग करने पर अध्यक्ष माधव काकानी ने समन्वय परिवार, प्रभु प्रेमी संघ एवं काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की और से धन्यवाद अर्पित किया। इस अवसर पर रोगी कल्याण समिति ऑफिस से सुशील शुक्ला, श्रीमती दया आचार्य, वार्ड बॉय गोलू आदि उपस्थित थे।