WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

Metro Train in Indore: इंदौर में पहली बार सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे तक मेट्रो ट्रेन का 17 KM का ट्रायल रन पूरा!

726
Metro Train in Indore

Metro Train in Indore: इंदौर में पहली बार सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे तक मेट्रो ट्रेन का 17 KM का ट्रायल रन पूरा!

इंदौर:इंदौर शहर के लिए गुरुवार का दिन एक और खुशखबर लेकर आया, शहर में पहली बार मेट्रो रेल सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे तक चली। इस ट्रायल रन में मेट्रो ने 17 किमी की दूरी तय की।इंदौर शहर की बहुप्रतीक्षित मेट्रो रेल परियोजना में एक और बड़ी प्रगति हुई है। अब तक 5 स्टेशनों तक चल रही इंदौर मेट्रो का ट्रायल रन गुरुवार को रेडीसन चौराहे तक सफलतापूर्वक किया गया। इससे पहले मेट्रो का ट्रायल एमआर-10 स्टेशन से लेकर गांधी नगर स्टेशन तक सीमित था। अब मेट्रो का ट्रैक रेडीसन स्टेशन तक पहुंच गया है.

पहली बार इस इलाके में पहुंची मेट्रो रेल को देखकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अभी मेट्रो केवल सुपर कॉरिडोर और उसके आस-पास के इलाके में ही चल रही थी। पहली बार यह शहर के अंदर पहुंची है।अब जल्द ही इसे शहरी इलाकों में भी चलाने की तैयारी है, ताकि विजय नगर, मेघदूत, बापट चौराहा, रेडिसन क्षेत्र में रहने वाले लोगों को एयरपोर्ट तक पहुंचने में आसानी हो।31 मई 2025 को पीएम नरेन्द्र मोदी ने इंदौर में मेट्रो रेल के पहले चरण का उद्घाटन किया था।

एमपी की पहली मेट्रो के उद्घाटन के साथ पहले शुरुआत में इसमें फ्री में सफर करने की सुविधा दी गई।इसके बाद एक-एक हफ्ते में इसका किराया बढ़ाया गया। मेट्रो रेल के एक स्टेशन का नाम ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर रखा गया है। इसके साथ ही पांच स्टेशनों के नाम वीरांगनाओं के नाम पर रखे गए हैं।