WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

PM मोदी की नकल करके सुर्खियां बटोरने वाले मिमिक्री आर्टिस्ट श्याम रंगीला अब मोदी के सामने लडेंगे लोकसभा चुनाव 

3034

PM मोदी की नकल करके सुर्खियां बटोरने वाले मिमिक्री आर्टिस्ट श्याम रंगीला अब मोदी के सामने लडेंगे लोकसभा चुनाव 

गोपेंद्र नाथ भट्ट की खास रिपोर्ट 

कुछ वर्ष पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल करके सुर्खियां बटोरने वाले

राजस्थान के मिमिक्री आर्टिस्ट श्याम रंगीला अब प्रधानमंत्री मोदी के सामने लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। रंगीला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

वे PM नरेंद्र मोदी के सामने बतौर निर्दलीय उम्मीदवार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। बताया जा रहा है कि वे 6 मई को अपना नामांकन भरने वाराणसी जाएंगे।

श्याम रंगीला आम आदमी पार्टी (आप) से संबंध रखते है। उन्होंने पिछले साल राजस्थान विधानसभा चुनाव के समय आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी।

पिछले लोकसभा चुनाव में बनारस (वाराणसी) से आम आदमी पार्टी के सुप्रीमों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनाव लडा था लेकिन उन्हें वहां दो लाख से कुछ ज्यादा वोट ही मिल पाए थे।

श्याम रंगीला ने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल करने के अलावा आगे चलकर खुद को एक कॉमेडियन के तौर पर भी स्थापित किया। अब रंगीला ने प्रधानमंत्री के खिलाफ वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अपनी मंशा जाहिर की है। सोमवार को श्याम रंगीला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर यह पोस्ट किया। शुरुआत में लगा कि यह मजाक है, लेकिन जब श्याम रंगीला से बात की गई तो उन्होंने अब वीडियो जारी कर चुनाव लड़ने के अपने फैसले की पुष्टि की।

उन्होंने यह भी बताया कि वे लोकतंत्र की रक्षा और लोगों के वोट देने के अधिकार को बरकरार रखने के लिए गुजरात के सूरत और मध्य प्रदेश के इंदौर की तरह नामांकन वापस लेकर किसी को भी वॉक ओवर का अवसर नहीं देंगे।