WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

मंत्री सिलावट ने मूकबधिर तथा अन्य नि:शक्त बच्चों के बीच मनाई दीपावली

936
WhatsApp Image 2021 11 04 At 2.41.06 AM 696x322

इंदौर: जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट अपने सांवेर विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान पिपल्या कुमार कांकड़ इस्कान मंदिर के पास रोनक वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित मूकबधिर आश्रम पहुंचे।

यहां वे मूकबधिर तथा अन्य नि:शक्त बच्चों के साथ दीपावली महोत्सव में शामिल हुये। उन्होंने बच्चों को दुलार देते हुये दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि इन बच्चों के बीच आकर बहुत अच्छा लग रहा है। इनके बीच दीपावली जैसा पवित्र त्यौहार मनाने से ऐसा सुख एवं सुकून मिला है, जो कही नहीं मिल सकता है। उन्होंने समाज से आव्हान किया कि वे भी इन वर्गों की भलाई और सहयोग के लिये आगे आएं। यह हम सबका दायित्व है कि इनकी पूरी मदद की जाये और आगे बढ़ने में सहयोग देवें। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा ऐसे बच्चों को पूरी मदद उपलब्ध कराई जायेगी।

उन्होंने संस्था के संचालक श्री रोनक शाह के प्रयासों की सराहना भी की। इस अवसर पर श्री पप्पू शर्मा सहित क्षेत्र के अन्य नागरिक मौजूद थे।

नि:शक्त बच्चे अमन का मनाया गया जन्मदिन

मंत्री श्री सिलावट जब इस संस्था में पहुंचे तो पता चला कि एक नि:शक्त बच्चे अमन श्रीवास्तव का आज जन्मदिन है। मंत्री श्री सिलावट ने इस बच्चे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। बच्चे के जन्मदिन पर मंत्री श्री सिलावट ने उसे पुष्पहार पहनाया। इस अवसर पर बच्चे से केक कटवाया गया और सभी बच्चों में वितरित किया गया।