WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

Minor Reshuffle of IAS Officers: MP में 5 IAS अधिकारियों के तबादले,लोकेश कुमार जाटव आयुक्त वाणिज्यक कर हटाए गए ,अनुराग चौधरी बने MD खनिज निगम

2322
CG News
Shortage of IAS Officers

Minor Reshuffle of IAS Officers: MP में 5 IAS अधिकारियों के तबादले,लोकेश कुमार जाटव आयुक्त वाणिज्यक कर हटाए गए ,अनुराग चौधरी बने MD खनिज निगम

 

भोपाल: राज्य शासन ने आज एक आदेश जारी कर पांच IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं।

लोकेश कुमार जाटव आयुक्त वाणिज्यक कर इंदौर अब खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सचिव होंगे। 2007 बैच के आईएएस अधिकारी स्वतंत्र कुमार सिंह सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को आयुक्त वाणिज्य कर इंदौर और प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश वित्त निगम बनाया गया है।

अनुराग चौधरी अपर सचिव पशुपालन एवं डेयरी विकास को प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश खनिज निगम बनाया गया है। संजय कुमार कलेक्टर जिला श्योपुर को अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन और राजीव रंजन मीना प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश खनिज निगम को उपसचिव मध्य प्रदेश शासन बनाया गया है।

Screenshot 20240219 211947 405 Screenshot 20240219 211958 572

अनुज कुमार रोहतगी अपर कलेक्टर को वर्तमान कार्य के साथ-साथ कलेक्टर जिला श्योपुर का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।