WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Missing Doctor Found : तीसरे दिन उज्जैन में मिले MY अस्पताल के लापता डॉ हेमंत गिरवाल, बात करने की स्थिति में नहीं!

808
WhatsApp Image 2024 09 16 At 11.30.41

Missing Doctor Found : तीसरे दिन उज्जैन में मिले MY अस्पताल के लापता डॉ हेमंत गिरवाल, बात करने की स्थिति में नहीं!

उन पर महिला डॉक्टर से दुर्व्यवहार का आरोप, जांच समिति बनाई, रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी!

Indore : एमवाय अस्पताल से गायब हुए डॉ गिरवाल (आरएसओ) को पुलिस ने तीसरे दिन उज्जैन में सकुशल खोज लिया। रविवार रात 11 बजे उन्हें महाकाल थाने लाया गया। वे बात करने की स्थिति में नहीं है। पुलिस उनसे स्थिति स्पष्ट करने में जुटी है। संयोगितागंज थाना टीआई सतीश पटेल ने डॉ गिरवाल के सकुशल मिलने की पुष्टि की है। उन्हें लेने के लिए इंदौर टीम रवाना हुई।

लापता डाॅ हेमंत गिरवाल उज्जैन में रामघाट क्षेत्र में मिले। रात करीब 11 बजे महाकाल थाने में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रामघाट के समीप बड़नगर रोड पर बने छोटे पुल के समीप देखा और उन्हें लेकर महाकाल थाने पहुंचे। पुलिस ने बताया कि रविवार रात इंदौर पुलिस ने सूचना दी थी कि लापता डॉ हेमंत की लोकेशन उज्जैन में रामघाट क्षेत्र के समीप आ रही है। डाॅक्टर का मोबाइल बंद हो गया था। इसके बाद महाकाल थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों ने रामघाट क्षेत्र में सर्चिंग की थी। डाॅक्टर को खोजकर महाकाल थाने में बैठाया गया और इंदौर पुलिस को सूचना दी गई।

WhatsApp Image 2024 09 16 at 11.30.14

उन पर एक महिला डॉक्टर से दुर्व्यवहार करने का आरोप है। इसके बाद उनके खिलाफ नारेबाजी करने वाले डॉक्टर भी शांत हो गए। दरअसल उन्होंने नारेबाजी में महिला डॉक्टर का नाम लिया था। इस पर उन्हें जमकर फटकार पड़ी है।
शनिवार को डॉक्टरों अस्पताल में जमकर हंगामा किया था। इस दौरान उनकी सीनियर डॉक्टरों से हाथापाई तक की स्थिति बन गई थी। इसे लेकर मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन भी रेसीडेंट डॉक्टरों का विरोध किया है। डीन ने जांच के लिए डॉ सुमित्रा यादव की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय टीम बनाई है। दूसरी ओर रेसीडेंट डॉक्टर्स की नाराजगी के बाद जेडीए ने डीन को पत्र लिखकर अपना रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि अभद्रता करने वाले जेडीए के सदस्य नहीं हैं। फैकल्टी के साथ किया गया बर्ताव और व्यक्तिगत है।

अब डॉ गिरवाल मिल गए हैं तो मामला भले ही शांत हो गया लेकिन जांच के लिए गठित अस्पताल की जांच टीम डॉ गिरवाल, महिला डॉक्टर व संबंधितों के बयान लेगी। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट डीन को सौंपी जाएगी।

शुक्रवार को एक महिला डॉक्टर के लगाए गए दुर्व्यवहार और उत्पीड़न के आरोपों के बाद से आर्थोपेडिक विभाग के रेजिडेंट डॉ हेमंत गिरवाल लापता थे। संयोजितागंज पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं और उन सभी लोगों के बयान दर्ज कर रहे हैं जो डाक्टर के संपर्क में थे।