WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Missing Lieutenant Found : महार रेजीमेंट के लापता लेफ्टिनेंट ललितपुर की एक होटल में मिले, वहां कैसे पहुंचे इसकी जांच शुरू!

747
WhatsApp Image 2025 06 05 At 17.15.49

Missing Lieutenant Found : महार रेजीमेंट के लापता लेफ्टिनेंट ललितपुर की एक होटल में मिले, वहां कैसे पहुंचे इसकी जांच शुरू!

जानिए, पुलिस को कैसे लेफ्टिनेंट की लोकेशन का पता चला!

Sagar : तीन दिन पहले अचानक लापता हुए सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल गुरुवार को मिल गए। उन्हें उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती शहर ललितपुर में ढूंढ लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एटीएम ट्रांजेक्शन के आधार पर उनकी लोकेशन का पता लगा उसके बाद उन्हें वहां से वापस लाया गया।

ग्वालियर निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप कुमार निगम वर्तमान में सागर में महार रेजिमेंट सेंटर (एमआरसी) में तैनात हैं। वे सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे अपनी नियमित सैर के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा ने बताया कि लेफ्टिनेंट कर्नल निगम को ललितपुर के एक होटल में पाया गया है. हमने ऑटोमेटेड टेलर मशीन (ATM) ट्रांजेक्शन के आधार पर उनकी लोकेशन का पता लगाया। हमारी टीम मौके पर पहुंची और उन्हें एक होटल में पाया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे ठीक हैं और हमने उन्हें उनके परिवार को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस उन हालातों की जांच कर रही है, जिसके तहत वे सीमावर्ती शहर ललितपुर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि सैन्य अधिकारी उन्हीं कपड़ों में पाए गए, जो उन्होंने लापता होने के समय पहने थे।