WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Mitendra Singh will be New President of MP Youth Congress: मितेंद्र सिंह होंगे MP यूथ कांग्रेस के नए अध्यक्ष!  

जानिए, कौन है मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के नए अध्यक्ष!

1713

Mitendra Singh will be New President of MP Youth Congress: मितेंद्र सिंह होंगे MP यूथ कांग्रेस के नए अध्यक्ष!  

New Delhi : मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया द्वारा पद से इस्तीफा देने की पेशकश के बाद ग्वालियर के मितेंद्र सिंह को प्रदेश युवा कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है। वे ग्वालियर कांग्रेस के अध्यक्ष रहे दर्शन सिंह के बेटे हैं और फ़िलहाल युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव है। इससे पहले वे ग्‍वालियर युवक कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। उन्‍होंने मॉडलिंग की और मोटिवेशनल स्पीकर रहे हैं। कानून और बिजनेस स्टडीज में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

IMG 20240409 WA0084

विक्रांत भूरिया ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की करते हुए भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी को पत्र भेजा था। विक्रांत भूरिया ने कहा था कि उनके पिता कांतिलाल भूरिया द्वारा लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में उन्हें लोकसभा क्षेत्र में ज्यादा समय दे रहे हैं और संगठन में वक्त नहीं दे पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में किसी योग्य युवा नेता को ये जिम्मेदारी सौंपी जाए।

इन पदों पर रहे मितेंद्र सिंह

वे 2017 में जिला अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, ग्वालियर, 2018 में चुनाव प्रचार, उपचुनाव, मुंगावली विधानसभा, 2019 में चुनाव समन्वयक, बदायूं लोकसभा क्षेत्र (उप्र), 2019 में चुनाव समन्वयक, पठानकोट-गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र (पंजाब), 2019 में चुनाव समन्वयक हरियाणा विधानसभा चुनाव, 2020 में राष्ट्रीय सचिव, भारतीय युवक कांग्रेस, 2020 में प्रभारी पूर्वी उत्तर प्रदेश, 2021 में प्रभारी, भारतीय युवा कांग्रेस राजस्थान और 2023 में प्रभारी भारतीय युवा कांग्रेस महाराष्ट्र रहे हैं।