WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना सलाहकार मंडल अध्यक्ष बने विधायक दिलीप मकवाना

 _सैलाना में कन्या पूजन कर पदभार ग्रहण करते ही जनता को दी डेढ़ करोड़ की योजना की सौगात_ 

1171

एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना सलाहकार मंडल अध्यक्ष बने विधायक दिलीप मकवाना

रतलाम: रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना एकिकृत आदिवासी विकास परियोजना सलाहकार मंडल अध्यक्ष बने।बुधवार को उन्होंने सैलाना में समारोह पूर्वक पदभार ग्रहण किया।

 

अध्यक्ष पद संभालते ही परियोजना सैलाना में विद्युत विस्तार योजना अंतर्गत एक करोड़ 52 लाख रुपए के प्रस्ताव अनुमोदित करते हुए सैलाना की जनता को सौगात दी।

 

पदभार ग्रहण करने के पूर्व अध्यक्ष विधायक मकवाना ने कन्या पूजन किया और नन्हीं बालिकाओं का आशीर्वाद लेकर पदभार ग्रहण किया।अध्यक्ष का पद संभालते ही मकवाना ने आदिवासी अंचल में विकास की गाथा लिखने का कार्य शुरू कर दिया।

 

ग्रामीण विधायक और अध्यक्ष मकवाना द्वारा एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना सैलाना में विद्युत विस्तार योजना अंतर्गत एक करोड़ 52 लाख रुपए के प्रस्ताव अनुमोदित कर कलेक्टर को भिजवाने के निर्देश दिए।सैलाना में आयोजित समारोह के पूर्व सैलाना जाने के लिए पार्टी और संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्तागण बरबड़ स्थित विधायक सभागृह पर एकत्र हुए।जहां से सभी लोग एक साथ वाहनों पर सवार होकर सैलाना पहुंचे और कार्यक्रम में शिरकत की।

 

*मकवाना को दी शुभकामनाएं*

पदभार ग्रहण समारोह के दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा,रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप,जावरा विधायक डॉ.राजेन्द्र पांडेय,जिला पंचायत अध्यक्ष लाला बाई शंभुलाल चंद्रवंशी,नगर निगम रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष साधना बद्रीलाल जायसवाल,सैलाना जनपद पंचायत अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल सहित सांसद प्रतिनिधि,पार्टी,मण्डल और संगठन के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारीगण और कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष मकवाना का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

*यह रहें मौजूद*

समारोह के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय,जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर पाटीदार,पूर्व कृषक आयोग अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार,सैलाना पूर्व विधायक संगीता विजय चारेल,अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश मंत्री नारायण मईड़ा,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन,जिला उपाध्यक्ष शुभम गुर्जर,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राम सिंह सिसोदिया,मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार,मंडल अध्यक्ष आनंदीलाल राठौर,मंडल अध्यक्ष दिनेश धाकड़,मंडल अध्यक्ष देवीलाल गुर्जर,मंडल अध्यक्ष राजेंद्र लाल जाट,मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़,सर्व जिला पंचायत और जनपद पंचायत सदस्य, धामनोद नगर परिषद अध्यक्ष दुर्गा अजय डिंडोर सहित विभिन्न ग्राम पंचायत से आए सरपंच-उपसरपंच,नगर परिषद सैलाना से पार्षदगण,पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ता,सांसद प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहें।