WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में विधायक दिलीप मकवाना ने एक दिन एक बूथ पर बिताया

874
WhatsApp Image 2023 04 06 At 6.04.41 PM 696x393

प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में विधायक दिलीप मकवाना ने एक दिन एक बूथ पर बिताया

Ratlam। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को देशभर में प्रत्येक बूथ पर भाजपा ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप कुमार मकवाना शबरी मंडल के बूथ क्रमांक 217 बावड़ीखेड़ा पर मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार व बूथ अध्यक्ष भरतलाल गिरवाल के साथ एक दिन के प्रवास पर रहे।स्थापना दिवस पर विधायक मकवाना ने कन्या पूजन भी किया।

WhatsApp Image 2023 04 06 at 6.04.41 PM 1

स्थापना दिवस के पूर्व रात्रि को विधायक मकवाना द्वारा बूथ विस्तार अभियान की समीक्षा की गई। इसके साथ स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया। सुबह सबसे पहले पार्टी का झंडा लगाकर भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और कार्यकर्ताओं को तिलक लगाकर उनका सम्मान किया। इस दौरान कन्या पूजन करके भाजपा की विचारधारा से जुड़े नए कार्यकर्ता प्रेमचंद डोडियार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई और संगठन की रीति नीति से अवगत करवाया गया।