WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Mob Lynching: आदिवासियों की हत्या के मामले में सिवनी जाएगा कांग्रेस जांच दल

1529
WhatsApp Image 2022 05 04 At 10.57.23 AM 696x400

 

भोपाल।प्रदेश के सिवनी में दो आदिवासी युवकों की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह गुरुवार को सिवनी का दौरा करेंगे। उनके साथ स्थानीय विधायक नारायण सिंह पट्टा, अशोक मर्सकोले और ओंकार मरकाम भी सिवनी का दौरा करेंगे।

शुरुआती सूचनाओं के अनुसार सिवनी में बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने दो आदिवासी युवकों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है, लेकिन इस तरह की खबरें आ रही हैं की सरकार मामले को दबाना चाहती है।

शिवराज सिंह चौहान सरकार में आदिवासियों पर हो रहे लगातार अत्याचार का गंभीर संज्ञान लेते हुए कमलनाथ ने नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह से सिवनी जाकर पीड़ित परिवार से मिलने और मामले की पूरी सच्चाई प्राप्त करने के लिए कहा है।  इससे पूर्व कमलनाथ के निर्देश पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने बुधवार को राजभवन जाकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।