WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Mobile Hacked: महिला का मोबाइल हैक करके चुराया दस्तावेज, फर्जी सिम निकालकर कर रहे गड़बड़ी

शिकायत के बाद भी साइबर पुलिस नहीं ले रही है संज्ञान, अनाथ महिला हो रही है परेशान

702

Mobile Hacked: महिला का मोबाइल हैक करके चुराया दस्तावेज, फर्जी सिम निकालकर कर रहे गड़बड़ी

भोपाल:राजधानी में सुभाष नगर स्थित अन्नपूर्णा मंदिर निवासी जमुना बाई बंशकार पत्नी स्व. गुलाब सिंह वंशकार इन दिनों मोबाइल हैकर से परेशान हैं। उन्होंने साइबर पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि उनके मोबाइल को हैक करके कई जरुरी दस्तावेज चुराकर फर्जी तरीके से सिम निकालकर गड़बड़ी की जा रही है। उनके एकाउंट से पैसे निकालने से लेकर दूसरे लोगों को धमकी देने का काम भी किया जा रहा है। जमुना बाई के परिवार में कोई नहीं है, वे गाना गाकर अपना जीवनयापन कर रही हैं।

उन्होंने साइबर पुलिस भोपाल को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है, इसके बाद पुलिस इस संबंध में कोई संज्ञान नहीं ले रही है। इससे अकेली महिला परेशान हो रही है। वे रोजाना पुलिस की चक्कर काटने को मजबूर हैं।