WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Mohan Bhagwat Came to Indore : संघ प्रमुख मोहन भागवत इंदौर आए, ‘स्वर शतकम’ कार्यक्रम में शामिल होंगे!

एक हजार से ज्यादा स्वयंसेवक घोष वादन की प्रस्तुति देंगे, भागवत का उद्बोधन होगा!

570

Mohan Bhagwat Came to Indore : संघ प्रमुख मोहन भागवत इंदौर आए, ‘स्वर शतकम’ कार्यक्रम में शामिल होंगे!

Indore : शुक्रवार सुबह आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत घोष वादन कार्यक्रम के समापन कार्यक्रम में भाग लेने इंदौर आए। संघ प्रमुख सुबह करीब साढ़े 9 बजे इंदौर पहुंचे। सबसे पहले वे सुदर्शन कार्यालय पहुंचे, फिर वहां से 3 बजे दशहरा मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। संघ के शताब्दी वर्ष के आयोजन स्वर शतकम की शुरुआत हो रही है। शुक्रवार को एक हजार से ज्यादा स्वयंसेवक घोष वादन की प्रस्तुति देंगे। भागवत यहां उद्बोधन भी देंगे। संघ मालवा प्रांत में इस तरह का पहला आयोजन कर रहा है।

गुरुवार को स्वयं सेवकों ने कार्यक्रम की रिहर्सल की। दशहरा मैदान को आयोजन के लिए तैयार किया गया है। यहां एक डोम और मंच तैयार हो चुका है। कार्यक्रम में 15 हजार लोग शामिल होंगे। इसमें संघ के स्वयं सेवकों के परिवारों के अलावा शहर के गणमान्य नागरिक, खिलाड़ी, रंगकर्मी, व्यापारी व अन्य क्षेत्रों के लोगों को आमंत्रित किया गया है। अन्य शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में शताब्दी वर्ष के आयोजन फरवरी से होंगे। मालवा प्रांत के स्वयं सेवकों का शिविर भी शहर में जारी है। इस शिविर का नाम स्वर शतकम दिया गया है। राऊ के एक स्कूल में इस शिविर में मालवा प्रांत के 28 जिलों के 800 स्वयंसेवक शामिल हुए।

तीन दिन के शतकम शिविर की शुरुआत बुधवार को हुई। प्रथम सत्र अखिल भारतीय शारीरिक शिक्षण प्रमुख जगदीश प्रसाद एवं मालवा प्रांत सह कार्यवाह रघुवीर सिंह सिसौदिया की उपस्थिति में हुआ। शिविर में शामिल वक्ता रघुवीर सिंह ने संघ के गठन से लेकर अब तक की यात्रा की जानकारी दी। इसके अलाव संघ की रीति-नीति व विचारधारा से भी अवगत कराया। इस मौके पर घोष आरंभ से लेकर वर्तमान तक की यात्रा का उल्लेख किया गया। अनेक रचनाओं के विकास के साथ ही गत वर्षों में घोष के संपूर्ण भारत में हुए महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

आयोजन स्थल को भगवा मय किया जा रहा है। शुक्रवार को जय घोष कार्यक्रम दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। इसके लिए 3.15 बजे तक आगंतुकों को अपना स्थान ग्रहण करना होगा। पहले स्वयंसेवक वादन की प्रस्तुति देंगे। इसके बाद संघ प्रमुख अपनी बात रखेंगे।