WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

दुर्लभ इजिप्शियन वल्चर प्रजाति के आधा दर्जन से अधिक गिद्ध जब्त

यूपी से महाराष्ट्र बेचने ले जा रहा था आरोपी

811
WhatsApp Image 2022 01 19 At 3.40.25 AM 696x1239

खण्डवा: पुलिस के प्राप्त जानकारी हुई कि विभिन्न राज्यों के बीच रेलमार्ग के जरिए दुर्लभ प्रजाति के वन्यप्राणियों की तस्करी की जा रही है।

देर रात कानपुर से मनमाड़ (महाराष्ट्र) जा रहे फरीद अहमद पिता बशीर अहमद निवासी उन्नाव (उत्तर प्रदेश) के सामान की वन अमले ने जाँच की।

फरीद अहमद अपने साथ जो बॉक्स लेकर जा रहा था उसे खोलकर देखा तो सभी हतप्रभ रह गए। आधा दर्जन से अधिक दुर्लभ प्रजाति के गिद्ध बक्से में भरे हुए थे।

आरोपी फरीद अहमद को खण्डवा के वन अमले ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ जारी है।

खण्डवा एसडीओ वन नितिन राजोरिया ने बताया कि आरोपी को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत कर रिमांड माँग रहे हैं। पूछताछ में बड़े तस्कर गिरोह का खुलासा हो सकता है।