WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Mother-in-Law’s Son-in-Law’s Love Story Ends : प्रेमी सास और दामाद पकड़ाए, अब नहीं भागने की प्रतिज्ञा ली!

15 दिन पहले सास को ले भागा था दामाद, लोगों ने पहचानकर पकड़ाया!

916
WhatsApp Image 2023 01 18 At 6.19.50 PM 696x385

Sirohi (Rajasthan) : दो सप्ताह पहले घर से भागे प्रेमी दामाद और प्रेमिका सास को आखिर पुलिस ने पाली में पकड़ ही लिया। घर से भागकर दोनों वहां मजदूरी करने लगे थे, पर लोगों ने उन्हें पहचान लिया और पुलिस को सूचना दे दी। अब दोनों ने मंदिर में प्रतिज्ञा ली, कि वे अब ऐसा नहीं करेंगे। प्रेमिका सास अपने पति और दामाद अपनी पत्नी के साथ ही रहेगा।

सिरोही जिले के अनादरा थाना इलाके के सियाकरा गांव में 1 जनवरी को 40 साल की सास और 27 साल दामाद फरार हो गए थे। ससुर ने दामाद के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया था। इसके बाद से पुलिस उनको खोज रही थी।

एक दूसरे की मोहब्बत में पागल होकर रातों रात भागने वाले सास-दामाद को 15 दिन बाद लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद दोनों को गांव लाया गया। यहां सास और दामाद ने मंदिर में प्रतिज्ञा ली कि वे दोनों अब ऐसा कुछ नहीं करेंगे। प्रेमिका सास अपने पति और दामाद अपनी पत्नी के साथ ही रहेगा।

पुलिस ने बताया कि घर से फरार होने के बाद दोनों समेरपुर चले गए थे। वहां से पाली जाकर वहां मजूदरी करके रहने लगे। लेकिन, दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर इतनी वायरल हो गईं थीं कि वहां लोगों ने उन्हें पहचान लिया और पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

दामाद के साथ भागने वाली सास ने पुलिस का बताया कि उसका पति शराब का आदी है। आए दिन शराब पीकर वह उसके साथ मारपीट भी करता था। इससे परेशान होकर वह दामाद के साथ चली गई थी। लेकिन, अब वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है। इसके बाद पुलिस ने इस मामले को खत्म कर दिया।

प्रेमी जोड़े सास और दामाद ने मंदिर के सामने दोबारा ऐसा नहीं करने को लेकर प्रतिज्ञा भी की। दोनों ने कसम खाई कि वे सास अपनी पति रमेश कुमार और दामाद अपनी पत्नी के साथ ही रहेगा।

ये हुआ मामला, जो चर्चित हुआ!

राजस्थान के सिरोही जिले के अनादरा थाना इलाके के सियाकरा गांव में 1 जनवरी को 40 साल की सास और 27 साल का दामाद रातों रात फरार हो गए थे। इस पर ससुर ने दामाद नारायण जोगी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट लिखवाई। बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। लेकिन, उनका सुराग नहीं मिल रहा था। अब लोगों की मदद के बाद वे पकड़ाए हैं।

सास को ऐसे लेकर भागा दामाद

ससुर ने पुलिस को बताया था कि आरोपी दामाद उसके घर आया था। जहां दोनों ने मिलकर शराब पार्टी की। जब ससुर नशे में धुत्त होकर सो गया, तो दामाद अपनी प्रेमिका सास को लेकर भाग गया। नशा उतरने पर ससुर को घटना की जानकारी लगी और फिर वह पुलिस के पास पहुंचा।