WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Mother Murdered 2 Children : मां ने कुल्हाड़ी से 3 साल के बेटे, 5 साल की बेटी की हत्या की!

वजह सामने नहीं आई, पूछताछ में बयान बदल रही, एक युवक के घर आने की भी जानकारी मिली!

729

Mother Murdered 2 Children : मां ने कुल्हाड़ी से 3 साल के बेटे, 5 साल की बेटी की हत्या की!

Raisen : एक मां ने अपने दो अबोध बच्चों 3 साल के बेटे और 5 साल की बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। महिला ने बच्चों की हत्या क्यों की, इसकी पुष्ट जानकारी सामने नहीं आई। पुलिस ने महिला को घर से कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।

यह घटना रायसेन से 140 किलोमीटर दूर देवरी वार्ड क्रमांक-4 में गुरुवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। एएसपी कमलेश कुमार ने बताया कि देवरी थाना क्षेत्र में सुबह करीब साढ़े 11 बजे राधिका आदिवासी ने बेटे-बेटी की गर्दन कुल्हाड़ी से काट दी। बच्चों में नैना (5) और देव (3) शामिल हैं। महिला का पति ढाबे पर काम करता है, जो घटना के समय घर पर नहीं था। पति जब घर पहुंचा, तब उसे घटना की जानकारी मिली। उसने पुलिस को सूचना दी। बच्ची के शव के पास एक जला गद्दा मिला।

सूचना मिलने पर पुलिस महिला को गिरफ्तार कर थाने ले आई। हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। महिला जिस झोपड़ी में रहती है, वहीं उसने बच्चों की हत्या की। पूछताछ में वह बार-बार बयान बदल रही है। पहले उसने कहा कि वह पति से अलग होना चाहती थी, इसलिए बच्चों को मार डाला। फिर कहने लगी कि खुद भी मरना चाहती थी, लेकिन बच्चों की हत्या के बाद मूड बदल गया। महिला के पति का कहना है कि पत्नी को 2 महीने पहले सिर में दर्द हुआ था। उसका इलाज चल रहा था।

IMG 20240830 WA0027

सुबह नजर आए थे बच्चे

पास में रहने वालों ने बताया कि सुबह बच्चे दादा के साथ नजर आए थे। उन्होंने दोनों बच्चों को चॉकलेट भी दिलाई थी। बच्चे के पिता और दादा दोनों घर से करीब आधा किमी दूर एक ढाबे पर काम करते हैं। वे काम पर चले गए थे। दोपहर करीब 12 बजे महिला को बैग लेकर मेन रोड की ओर जाते देखा। जब हम उसकी झोपड़ी की ओर गए तो धुआं उठते देखा। तत्काल दादा को फोन किया और घर बुलाया। पड़ोसी जब झोपड़ी के पास पहुंचे तो दोनों बच्चे भीतर लहूलुहान पड़े थे। पास में ही कपड़े और सामान जल रहा था। तत्काल पानी डालकर आग को बुझाया। कपड़े तो जल गए, लेकिन बच्चों की एक फोटो अधजली मिली। इसके बाद दादा पहुंचे और उन्होंने बेटे और पुलिस को फोन किया।

यह वजह सामने आ रही 

पड़ोसियों का कहना है कि महिला की किसी युवक से दोस्ती थी। वह उससे मिलने घर आया था, तब बच्चे भी घर पर थे। बच्चों ने उसे घर पर देख लिया होगा। पति से यह बात छिपाने के लिए महिला ने बच्चों की हत्या की होगी।