WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Mother of Rapist Son Also Punished : दुष्कर्मी बेटे को संरक्षण देने वाली मां को भी बेटे के साथ 20 साल की सजा!

जानिए, क्या था यह पूरा मामला!

834
4 Years Imprisonment

Mother of Rapist Son Also Punished : दुष्कर्मी बेटे को संरक्षण देने वाली मां को भी बेटे के साथ 20 साल की सजा!

Khargone : अदालत ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का आरोप सिद्ध होने पर आरोपी सूरज को 20 साल की सजा सुनाई। साथ ही अदालत ने दुष्कर्मी बेटे की मां को भी बेटे को संरक्षण देने के आरोप में 20 साल की कड़ी सजा सुनाई है।

सरकारी वकील सरिता चौहान ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना 22 सितंबर 2021 की है। नाबालिग बालिका स्कूल गई थी। जब वह शाम को भी घर नहीं पहुंची, तो उसकी मां ने उसकी खोजबीन की। इसके बाद नाबालिग की मां ने संदेह के आधार पर आरोपी सूरत के घर जाकर पता किया तो पाया कि वह भी घर से गायब था।

इसके बाद उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। करीब 15 दिन बाद पुलिस ने नाबालिग बालिका को आरोपी के कब्जे से मुक्त कराया। बताया गया कि नाबालिग ने घटना के बारे में जानकारी दी कि घटना वाले दिन वह और उसकी सहेली पैदल घर आ रहे थे। तभी सूरज और उसके साथी रास्ते मे मिले। वह उसे और उसकी सहेली को बस से जुलवानिया ले गए। यही सूरत की मां ने उसे अपने घर में 15 दिन रखा। इस दौरान सूरज ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

पुलिस ने जांच के बाद केस कोर्ट में पेश किया। अपराध सिद्ध होने पर कोर्ट ने सूरज को नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने पर 20 साल की सजा सुनाई। दुधकर्मी बेटे को संरक्षण देने और अपराध में उसकी मदद करने और संरक्षण देने पर उसकी मां रेखा बाई को भी अदालत ने 20 साल की सजा सुनाई है।