WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

MP ATS ने पकड़ा नक्सलियों का सहयोगी, 31 अगस्‍त तक पुलिस रिमाण्ड पर

621
Sex Racket and Murder देह व्यापार गैंग (सेक्स रैकेट) की मुख्य सरगना 23 साल की महक यादव

MP ATS ने पकड़ा नक्सलियों का सहयोगी, 31 अगस्‍त तक पुलिस रिमाण्ड पर

भोपाल: विश्वस्त मुखबिर की सूचना पर अशोक रेड्डी उर्फ बलदेव तथा उसकी महिला साथी कुमारी पोटाई उर्फ रैमती को जबलपुर से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नक्सली साहित्य, हथियार आदि जप्त किया गया था।

आरोपी अशोक रेड्डी से पूछताछ के आधार पर 25 अगस्‍त को म.प्र. एटीएस की टीम द्वारा आरोपी धन सिंह पुंगाटी निवासी जिला कांकेर (छत्तीसगढ़) को अपनी बोलेरो गाड़ी से जबलपुर से मण्डला जाते समय कालपी के पास पकड़ा गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि, वह 25-30 वर्ष से नक्सलियों से जुड़ा हुआ है तथा समय-समय पर उन्हें नगदी, खाने-पीने की चीजें, उनके द्वारा बताए गए कार्य एवं उनसे संबंधित सूचनाएँ पहुँचाता रहा है।

आरोपी धन सिंह ने बताया कि वह दलम के नक्सली विजय से पूर्व से परिचित रहा है तथा उसी ने अशोक रेड्डी से इसका परिचय करवाया था। नक्सली विजय के कहने पर ही वह नक्सलियों के लिए कार्य करता था तथा विजय के कहने पर ही अपनी बोलेरो गाड़ी से अशोक रेड्डी को जबलपुर ले गया था तथा अन्य व्यवस्थाएँ भी करवाई थी।

26 अगस्‍त 2023 को आरोपी को एनआईए कोर्ट, जबलपुर में प्रस्तुत कर 31 अगस्‍त तक का पुलिस रिमाण्ड लिया गया है।