WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

MP Board 2024 : MP 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षाओं की तारीख तय! 

5वीं की परीक्षाएं 13 मार्च को खत्म, 8वीं की परीक्षाएं 14 मार्च आरंभ होंगी!

1256
WhatsApp Image 2024 01 07 At 11.27.04 AM

MP Board 2024 : MP 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षाओं की तारीख तय! 

    Bhopal : मध्य प्रदेश 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा 2024 की डेटशीट सामने आ गई। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MPBSE) ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट educationportal.mp.gov.in पर डेटशीट जारी की है। 5वीं और 8वीं टाइम टेबल 2024 के अनुसार, एमपी कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं 6 मार्च को होना है।

कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षाएं 13 मार्च को खत्म होगी। कक्षा 8 की परीक्षाएं 14 मार्च 2024 तक चलने वाली हैं। छात्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने सब्जेक्ट के हिसाब से परीक्षा की डेटशीट जांच सकते हैं।

राज्य शिक्षा पोर्टल ने एक आधिकारिक नोटिस में जानकारी दी है कि प्रदेश के शासकीय, मान्यता प्राप्त अशासकीय एवं सहायता प्राप्त स्कूलों तथा डीआईएसई कोड मदरसों में पढ़ रहे कक्षा 5 एवं 8 के छात्रों की सालाना परीक्षा सत्र 2023-2024 संलग्न समय सारिणी के अनुसार, 6 से 14 मार्च 2024 तक ये आयोजित होंगी।

परीक्षा की टाइमिंग सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक होने वाली है. यह 2.5 घंटे की समय अवधि होगी. कक्षा 5 और 8 दोनों की बोर्ड परीक्षा 2024 हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू और मराठी पेपर के संग आरंभ होगी। एमपीबीएसई 5वीं की परीक्षा अन्य भाषाओं के पेपर के साथ खत्म होगी। वहीं 8वीं की परीक्षा सामाजिक विज्ञान के पेपर के साथ समाप्त होगी।