WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

MP Cabinet Decisions: Transfer की तारीख 30 जून से बढ़ाकर 7 जुलाई की गई, 6 नवीन मेडिकल कॉलेज स्वीकृत

जानिए कैबिनेट के अहम निर्णय

1271
WhatsApp Image 2023 06 28 At 13.12.12 696x463

MP Cabinet Decisions: Transfer की तारीख 30 जून से बढ़ाकर 7 जुलाई की गई, 6 नवीन मेडिकल कॉलेज स्वीकृत

भोपाल: सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज यहां संपन्न कैबिनेट बैठक में स्थानांतरण की तारीख 30 जून से बढ़ाकर 7 जुलाई की गई है। प्रदेश में 6 नवीन मेडिकल कॉलेज स्वीकृत किए गए है।

कैबिनेट मीटिंग में ये हुए अहम फैसले

RBC 6(4) में संशोधन : केला क्षतिपूर्ति राशि में वृद्धि।

स्थानांतरण की तारीख 30 जून से बढ़ाकर 7 जुलाई की गई।

33 नवीन CM राइज स्कूल निर्माण के लिए 1335 करोड़ की स्वीकृति।

दीनदयाल रसोई योजना में “मामा की थाली” भी मिलेगी।

24000 करोड़ की विद्युत सब्सिडी को स्वीकृति।

6 नवीन मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति,खरगोन ,धार ,भिंड ,बालाघाट , टीकमगढ़ और सीधी में मेडिकल कॉलेज।

MSP पर ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द के उपार्जन में निराश्रित शुल्क में छूट।

मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के चतुर्थ चरण में 2 वर्षों के लिए 17 सौ करोड़ रुपए की स्वीकृति।

कैबिनेट शुरू होने के पहले सीएम का भाषण के बिंदु

मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी बधाई

यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। कई चीजों में हम नंबर एक हैं। पहले हमने स्वच्छता के क्षेत्र में पुरस्कार लिया और अब मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय जल पुरस्कार मिला है। हम पहले स्थान पर आए हैं।

यह हम सभी के लिए गर्व और गौरव का विषय है। बढ़ती हुई सिंचाई की क्षमता, पानी की एक बूंद का हम बेहतर उपयोग कैसे कर सकते हैं उसके प्रयास कर रहे हैं

हम कैनाल इरीगेशन के साथ प्रेसराइज्ड पाइप से सिंचाई की परियोजना बनाएंगे क्योंकि उतने ही पानी में लगभग पौने दो गुना सिंचाई हो जाती है।

जल संरचनाओं का मध्यप्रदेश में हमने जाल बिछाया है उसके लिए भारत सरकार ने हमें यह पुरस्कार दिया है।

विभाग के मंत्री तुलसी सिलावट जी, ग्रामीण विकास मंत्रालय, नर्मदा घाटी समेत सभी विभागों और पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई देता हूं।