WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

MP Corona : तीसरी लहर में मंत्री सिसोदिया को दूसरी बार कोरोना, पत्नी भी संक्रमित

दो अलग-अलग वैरिएंट से संक्रमित होने की आशंका ज्यादा

1243
WhatsApp Image 2022 01 19 At 10.59.42 PM 696x386

Bhopal : MP के पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया फिर कोरोना संक्रमित हो गए। मंगलवार को आई रिपोर्ट में वे पॉजिटिव पाए गए। तीसरी लहर में वे दूसरी बार संक्रमित हुए हैं। उनकी पत्नी भी पॉजिटिव आईं। 13 दिन पहले भी सिसोदिया की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वे ठीक भी हो गए थे। लेकिन, बुखार के बाद उन्होंने अपना फिर कोरोना टेस्ट कराया, तो पॉजिटिव पाए गए। प्रदेश में संभवतः पहला मामला है, जिसमें 15 दिन में कोई व्यक्ति दो बार संक्रमित हुआ।

मंगलवार को आई RT PCR रिपोर्ट में वे पॉजिटिव पाए गए। तीसरी लहर में वे दूसरी बार पॉजिटिव आए, जिसे लेकर चिंता हैं। चिंताजनक बात है कि अब महिलाएं भी ज्यादा संक्रमित हो रही हैं। इनमें प्रदेश के पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया की पत्नी शिवा राजे सिसोदिया भी शामिल हैं।

15 दिन में दूसरी बार संक्रमित होने पर डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना लगातार अपना स्वरूप बदल रहा है। इसलिए दो अलग-अलग वैरिएंट से संक्रमित होने की आशंका ज्यादा है। कोरोना के दो वेरिएंट मरीजों पर अलग-अलग अटैक कर रहे हैं।

डॉक्टरों और विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आपको एक बार कोरोना हो गया, तो 3 से 4 माह तक फिर से संक्रमित नहीं होंगे। क्योंकि, कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों में एंटीबॉडी बन जाती है, जिससे कोविड इतने जल्दी शरीर में प्रवेश नहीं कर पाता। मंत्री पर भी कोविड ने ऐसा ही डबल अटेक किया है। महेन्द्र सिंह सिसोदिया 15 दिन में दूसरी बार संक्रमित होना अनोखा मामला समझा जा रहा है।

कोरोना का डबल अटैक

मंत्री सिसोदिया जनवरी के पहले सप्ताह में अपनी किसी दूसरी बीमारी का इलाज कराने मुंबई गए थे। वहां से आने के बाद उनको हल्की सर्दी-खांसी होने पर बुखार आया तो उन्होंने कोविड टेस्ट करवाया। 8 जनवरी को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि वे 5-6 दिन में पूरी तरह से ठीक हो गए थे। 13 जनवरी को जब जांच कराई तो टेस्ट रिपोर्ट भी निगेटिव थी। लेकिन, चार तीन बाद फिर उनको हल्का बुखार आया, कोरोना के हल्के लक्षण दिखाई दिए। उन्होंने अगले दिन टेस्ट कराया तो फिर वह पॉजिटिव पाए गए। उनके साथ उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य भी संक्रमित पाए गए हैं।