WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

MP Corona Update: 24 घंटों में 7597 नए पॉजिटिव केस आए,116 पुलिसकर्मी संक्रमित

1591

भोपाल: मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 7596 कोरोना के नए पॉजिटिव के सामने आए हैं। इनमें से 116 मामले पुलिस जवानों से संबंधित हैं।

प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि विगत 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना जाँच के 77 हजार 379 सैंपल लिए गए। इस अवधि में 7 हजार 597 नए पॉजिटिव केस आए हैं। 3 हजार 63 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं।

24 घंटे में रिकवरी रेट 93.43 रहा है जबकि संक्रमण दर 9.82 रही है।

प्रदेश में अभी 43 हजार 973 एक्टिव केस मौजूद है।

 

नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि गत 24 घंटों में 116 पुलिस जवान संक्रमित पाए गए हैं वर्तमान में प्रदेश में 705 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं।

गत 24 घंटों में इंदौर में 2047, भोपाल में 1341, ग्वालियर में 642, सागर में 233, जबलपुर में 514,धार में 107, बड़वानी में 103 और अन्य जिलों में भी लगातार मामले मिलते जा रहे हैं।

सरकार कोरोना से निपटने के लिए सभी संभव उपाय कर रही है।