WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

MP: कई जिलों में दिखने लगा लू का प्रकोप, सबसे कम तापमान खजुराहो में दर्ज

1036

भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी (summer in Madhya Pradesh) ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को पांच जिलों में लू का प्रकोप रहा। पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौमस विज्ञान विभाग (meteorology department) के अनुसार पांच जिलों में चल रहा लू का प्रकोप शनिवार को भी जारी रहेगा।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि नर्मदापुरम, खरगोन, उज्जैन, रतलाम, और धार जिले में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पश्चिम मध्य प्रदेश में शनिवार को लू चलने की संभावना है। राजस्थान से मध्य प्रदेश की ओर चलने वाली शुष्क पछुआ हवाओं का प्रकोप शनिवार को थोड़ा कम होने की उम्मीद हैं। इससे राज्य के पश्चिमी हिस्सों में तापमान में लगभग एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। राज्य में सबसे कम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस मंडला और छतरपुर जिले के खजुराहो में दर्ज किया गया।