WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

MP IAS एसोसिएशन ने पूर्व मुख्य सचिव निर्मला बुच को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की

1474

MP IAS एसोसिएशन ने पूर्व मुख्य सचिव निर्मला बुच को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की

भोपाल: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्य सचिव श्रीमती निर्मला बुच का आज सुबह भोपाल में निधन हो गया। वे मध्य प्रदेश की पहली महिला IAS अधिकारी एवं अब तक की एक मात्र महिला मुख्य सचिव रही। उनके निधन पर मध्य प्रदेश IAS एसोसिएशन ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Nirmala Buch Passed Away: मध्यप्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव निर्मला बुच का निधन, 97 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, madhya-pradesh-first-women-chief-secretary-nirmala-buch-passed ...
श्रीमती निर्मला बुच
(11 अक्टूबर 1925- 9 जुलाई 2023)

अपने दीर्घ प्रशासनिक जीवन में उन्होंने जिस पद पर रहीं, अपनी छाप छोड़ी.
देवास और उज्जैन ज़िलों की कलेक्टर रहने के बाद उन्होंने मध्य प्रदेश शासन में शिक्षा और सामाजिक सेक्टर के विभागों में कई महत्व पूर्ण पद सँभाले. पाँच वर्ष के लंबे कार्य काल में विकास आयुक्त रहते हुए ग्रामीण विकास में उनका विशेष योगदान रहा.
वे इसके बाद प्रमुख सचिव गृह विभाग एवं श्री सुन्दरलाल पटवा के मुख्य मंत्री काल के दौरान मुख्य सचिव रही.
भारत सरकार में वे संयुक्त सचिव ( समाज कल्याण) और सचिव, ग्रामीण विकास मंत्रालय रही.
शासकीय सेवा से रिटायर होने के बाद वे सामाजिक सेवा, विशेषकर महिला विकास, के क्षेत्र में व्यस्त रही. उन्होंने महिला चेतना मंच नामक संस्था की स्थापना कर उलेखनीय कार्य किया.
वे बहुमुखी प्रतिभा की धनी थीं. कुशल नेतृत्व और संवेदनशील व्यक्तित्व के फलस्वरूप उन्हें मध्य प्रदेश के प्रभावी प्रशासकों की अग्रिम पंक्ति में लंबे समय तक याद रखा जाएगाप्रशासनिक पदों पर रहते हुए निर्मला बुच ने सरकार और गैर सरकारी संगठनों को साथ मिलकर शोध, प्रबंधन और समाज को ताकत देने की लगातार वकालत की। उन्होंने विकास के जो मॉडल तैयार किए वे मील के पत्थर साबित हुए। तत्कालीन मुख्यमंत्री उमा भारती ने मुख्यमंत्री बनने पर निर्मला बुच को अपना सलाहकार नियुक्त किया था। उन्होंने कई पुस्तकों का संपादन भी किया है।निर्मला  बुच को मध्य प्रदेश की आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता था सेवानिवृत्त होने के बाद में उन्होंने कई समाजसेवी संगठनों के साथ मिलकर काम किया और मध्यप्रदेश के कल्याण के लिए खुद ही स्वयंसेवी संगठन का निर्माण किया।