WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

MP News: एयरटेल, आईडिया, वोडाफोन सहित पांच कंपनियों के 568 करोड़ का टैक्स माफ

1182

भोपाल: शासन ने एयरटेल, आईडिया, वोडाफोन सहित पांच बड़ी कंपनियों के 568 करोड़ रुपए का टैक्स माफ किया है। इसमें सबसे ज्यादा एयरटेल का टैक्स माफ हुआ है। इस कंपनी का 118 करोड़ रुपए से ज्यादा का टैक्स माफ किया गया है। यह राशि वर्ष 2020-21 के दौरान बकाया राशि का समाधान अध्यादेश के तहत माफ की गई है।

जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2020-21 की अवधि में मध्य प्रदेश कराधान अधिनियमों की पुरानी बकाया राशि का समाधान अध्यादेश के तहत 26 सिंतम्बर 2020 से 120 दिन के लिए लागू की गई थी। इस योजना के अंतर्गत कुल बकाया राशि 714.82 करोड़ के विरुद्ध सेटलमेंट किया गया। इसमें से 146.52 करोड़ की राशि शासन को मिली। जबकि शेष 568.30 करोड़ समझौता राशि है।

बकाया राशि वाली प्रमुख कंपनियां
इसमें मेसर्स भारती एयरटेल की कुल बकाया राशि 149.15 में से 30.71 करोड़ रुपए शासन को मिले, बाकी राशि माफ की गई। इसी तरह आइडिया सेल्युलर लिमिटेड पर 123.93 करोड़ रुपए बाकी था, जिसमें से शासन को 39.55 करोड़ का टैक्स मिला, बाकी की 84.38 करोड़ की राशि समझौता राशि है। मेसर्स वोडा फोन स्पेसटेल लिमिटेड का 32.45 करोड़ का टैक्स बाकी था, इसमें से 6.49 करोड़ जमा किए गए, बाकी की राशि का समझौता हो गया। मेसर्स प्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के 13.55 करोड़ में से 5.77 करोड़ जमा हुए। बाकी राशि पर