WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

MP News: मुख्यमंत्री चौहान मॉडल स्कूल में लेंगे क्लास, रोचक ढंग से सुनाएंगे तिरंगे की कहानी

877
Chief Minister Shivraj Singh Chouhan

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 10 अगस्त को मॉडल स्कूल भोपाल में तिरंगा के इतिहास के संबंध में क्लास लेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज की विकास गाथा, महत्व और ध्वज फहराने की सावधानियों के विषय में संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान तिरंगे की कहानी रोचक और सरल भाषा में सुनाएंगे। हर घर तिरंगा फहराने के उद्देश्य भी बताएंगे।

उल्लेखनीय है कि मॉडल स्कूल की क्लास में मुख्यमंत्री चौहान द्वारा बच्चों को बताया जाएगा कि तिरंगा झंडा राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है और भारत का गौरव है। झंडे को सम्मान के साथ लहराने और देश को आगे बढ़ाने के लिए नागरिक कर्त्तव्यों का संकल्प लेने के लिए प्रेरित भी करेंगे।