WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

MP News: स्कूल शिक्षा विभाग का जिला रिपोर्ट कार्ड जारी, जिलों और संभागों की हुई रैंकिंग

जानिए कौन जिला रहा अव्वल

1105
  • MP News: स्कूल शिक्षा विभाग का जिला रिपोर्ट कार्ड जारी, जिलों और संभागों की हुई रैंकिंग

भोपाल: स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा पहली से आठवीं तक के लिए सत्र 2022 23 में पहली तिमाही की जिला रिपोर्ट कार्ड जारी किया है।

संचालक राज्य शिक्षा केंद्र श्री धनराजू एस ने बताया कि माह जून, जुलाई और अगस्‍त 2022 में संपादित हुए हर कार्य और उपलब्धि के आधार पर जिलों को नंबर दिए गए है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जिलों की शैक्षिक रैंकिंग प्रणाली विकसित करने के निर्देश अनुसार इसे विकसित किया गया हैं। जिला रिपोर्ट कार्ड के अनुसार छतरपुर जिले को पहला, बालाघाट को दूसरा और छिंदवाड़ा को तीसरे स्थान प्राप्त हुआ है। इसी तरह संभाग अनुसार ग्रेडिंग में सागर संभाग को पहला, जबलपुर संभाग को दूसरा और नर्मदापुरम को तीसरा स्थान मिला है।

IMG 20220915 184602

IMG 20220915 184612

IMG 20220915 184622

संचालक श्री धनराजू ने बताया कि विगत रैंकिंग की तुलना में निवाड़ी जिले में 31 पायदान की छलांग लगाते हुए 10वां स्थान प्राप्त किया है। वही गुना ने पिछली रैंकिंग 51 में सुधार करते हुए इस बार 22वीं रैंक प्राप्त की है। रिपोर्ट में प्राथमिकता के आधार पर अनेक कार्य बिंदु निर्धारित किए गए हैं। जिनमें कृत कार्यों को सामने रख जिलों की रिर्पोट और रेकिंग बनाई गई है। इन कार्यो को मुख्यतः बच्चों के नामांकन एवं ठहराव, गुणवत्ता पूर्ण शैक्षिक उपलब्धियां, शिक्षकों का व्यवसायिक विकास, समानता, अद्योसंरचना एवं भौतिक सुविधाएं और सुशासन प्रक्रियाएं आदि को 6 मुख्य भागों में बाटा गया है। जिसमें कुल 32 सूचकांक सम्मिलित हैं। इनमें प्रत्‍येक तिमाही की प्राथमिकता के अनुसार समसामायिक रुप से परिवर्तन किए जाते रहेंगे।