WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

MP News: फायनेंस ने विभागों से पूछा, सालभर कितना बजट समर्पित किया कितना हुआ पुनर्विनियोजन

1119
आदिवासियों को साधने के लिए सरकार

भोपाल: वित्त विभाग ने सभी सरकारी महकमों के आला अफसरों से वित्तीय वर्ष 2022 के दौरान उन्हें आबंटित बजट में से कितनी राशि समर्पित की और कितना बजट पुनर्विनियोजन किया इसकी जानकारी तलब की है। यह जानकारी प्रधान महालेखाकार को भेजी जाएगी।

संचालक बजट आइरिन सिथिया ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिवों को बताया है कि प्रदेश के महालेखाकार ने सभी विभागों के समर्पित बजट और उपयोग किए गए बजट की जानकारी मांगी है। साथ ही यह जानकारी भी उन्हें चाहिए कि कितना बजट का पुनर्विनियोजन किया गया। यह सारी जानकारी महालेखाकार ग्वालियर को उनके ई मेल आईडी और फैक्स पर भेजने को कहा गया है। यह सारी जानकारी वित्त विभाग की बजट शाखा एक को भी भेजना है।

यह जाकारी भेजना है-
सभ विभागों को वित्तीय वर्ष 21-22 के लिए बजट समर्पण और पुनर्विनियोजन के आदेशों की प्रतियों की जानकारी भेजी जाना है। इनके जरिए ही विनियोग लेखे तैयार किए जाएंगे। इसके आधार पर ही विभागों को अगले साल बजट में राशि का आबंटन सुनिश्चित होता है।