WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

MP News: शादी के लिऐ किया मना तो युवती ने खाया जहर, 21 जून को आने वाली बारात नहीं आयेगी अब…..

1388

MP News: शादी के लिऐ किया मना तो युवती ने खाया जहर, 21 जून को आने वाली बारात नहीं आयेगी अब…..

छतरपुर से राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

छतरपुर: छतरपुर में एक युवती द्वारा अपनी शादी के पूर्व डाई पीकर आत्महत्या करने की कोशिश का मामला सामने आया है। जिसे उसके परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाये जहां उसका ईलाज चल रहा है।

●यह है पूरा मामला..

मामला छतरपुर शहर से सटे कादरी गांव का है जहां की 22 वर्षीय युवती जिसकी 21 जून को बारात आने वाली थी और उसने शादी के 10 दिन पहले जहर खाकर जान देने का प्रयास किया है। जिसके बाद युवती की हालत बिगड़ी तो परिजन उसे छतरपुर जिला अस्पताल लेकर आये जहां उसका इलाज चल रहा है।

● *21 जून को आनी थी बारात जो अब नहीं आयेगी..* 

युवती के भाई मनोज ने बताया कि मेरी बहन की शादी होने वाली थी और 21 जून को बारात आने वाली थी लेकिन हाल ही में लड़के वालों ने शादी के लिये मना कर दिया जबकि शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी थी। माना करने का कारण तो पता नहीं अब तक अज्ञात है। पर हाल ही में पता चला है कि लड़के की तबियत खराब है।

● *इन्कार पर उठाया जानलेवा कदम..* 

शादी के इनकार की बात जब युवती को पता चली तो वह बर्दाश्त न कर सकी और उसने घर में रखी हेयर डाई/मेहंदी पीकर जान देने का प्रयास किया। हालांकि उसे जिला अस्पताल में समय पर ईलाज मिलने पर उसकी जान बच गई जहां अब उसकी हालत में सुधार है।

● *शादी वहीं करना चाहती है..* 

तो वहीं युवती चाहती है कि जिस लड़के से उसकी शादी हो रही थी वह उसी से शादी करना चाहती है। जल्द से जल्द उसकी तबीयत सही हो जाए और उसकी उससे शादी हो जाये। युवती के परिजन भी लड़के पक्ष से लगातार बातचीत कर शादी करवाने का प्रयास कर रहे हैं।

 

बाईट- मनोज (युवती का भाई)