WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

MP News: कल मिली नंदी प्रतिमा पुरातत्व विभाग के संग्रहालय में सुरक्षित रूप से स्थापित

1168
WhatsApp Image 2023 03 10 At 6.49.43 PM 1 696x313

भोपाल: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के उदयपुर ग्राम में कल जो नंदी की प्रतिमा मिली थी, आज उसे भूमि से बाहर निकाल कर साफ-सुथरा कर ग्राम उदयपुर में पुरातत्व विभाग के संग्रहालय में सुरक्षित रूप में स्थापित कर दिया गया है. नन्दी की लम्बाई 3 फिट 6इंच/चौड़ाई 1 फिट 6 इंच और ऊँचाई 2 फिट 6 इंच है।

उल्लेखनीय है कि खुली भूमि में नंदी की प्रतिमा ग्राम उदयपुर में निकट के स्थान पर वहां खेलते समय बच्चों को उसका एक भाग दिखा था जो और खोजबीन करने पर नंदी की प्रतिमा के होने का पता चला।

WhatsApp Image 2023 03 10 at 6.49.43 PM

ग्राम उदयपुर विदिशा जिले के ऐतिहासिक और संस्कृतिक रूप से अति महत्पूर्ण स्थान रहा है और यहाँ बहुतायत में विरासत सामग्री चिन्हित की जाकर देखी जा सकती है।

INTACH-MP के राज्य संयोजक और पूर्व आईएएस अधिकारी मदन मोहन उपाध्याय ने बताया कि ग्राम उदयपुर और यहां की विरासत सामग्री पर विस्तार से अनुसंधान किया जा कर एक पुस्तक भी प्रकाशित की गई है जिसमें यहां के 50 महत्पूर्ण स्थानों को विस्तार से बताया गया है। ग्राम उदयपुर ऐतिहासिक रूप से बहुत ही समृद्ध स्थान रहा है और नंदी की इस प्रतिमा के पाये जाने से एक एक बार फिर यह ग्राम चर्चा में आ गया है। ग्राम वासियों में नंदी की इस प्रतिमा को लेकर अच्छा खासा उल्लास देखने को मिला है।