WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

MP News: पारिवारिक विवाद के चलते भतीजे ने सगे चाचा को मार दी गोली

798
UJJAIN

दतिया। पारिवारिक मनमुटाव के चलते होली के दिन भतीजा ने अपने सगे चाचा को गोली मार दी। घटना चिरुला थाना क्षेत्र के ग्राम डगरई की है जहां गत शुक्रवार रात भतीजे ने अपने चाचा को गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। घटना के बाद भतीजा भाग निकला। आनन फानन में घायल के स्वजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने घायल को ग्वालियर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान घायल की ग्वालियर में मौत हो गई।

घटना के संबंध में चिरूला थाना प्रभारी शशांक शुक्ला ने बताया की शुक्रवार करीब साढ़े नौ बजे डगरई निवासी रामहजूर पाल अपने खेत पर काम कर रहा था। तभी उसका भाई पन्नीलाल और भतीजा सियाशरण वहां आए और आपसी कहासुनी के बाद भतीजे ने देशी कट्टे से उसे गोली मार दी गोली रामहजूर के पैर में लगी गोली लगते ही दोनों आरोपित मौके से भाग निकले। गोली चलने की आवाज सुन आसपास के लोग भी जमा हो गए।

घायल के स्वजन उसे जिला अस्पताल लेकर दौड़े। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया मृतक रामहजूर पाल के बेटे के बयान पर पुलिस ने पन्नीलाल और सियाशरण के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। ग्वालियर से केस डायरी आने के बाद हत्या का प्रकरण दर्ज किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक घटना का कारण पारिवारिक विवाद और मनमुटाव का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।