WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

MP News: PMAY शहरी में 1087 हितग्राहियों को घर बनाने 8 करोड़ 68 लाख जारी

1002
pm awas yojna

MP News: PMAY शहरी में 1087 हितग्राहियों को घर बनाने 8 करोड़ 68 लाख जारी

भोपाल : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में 1087 हितग्राहियों को घर बनाने के लिये 8 करोड़ 68 लाख 75 हजार रूपये जारी किये गये हैं। इसमें से प्रथम किश्त के रूप में 127 हितग्राहियों को एक करोड़ 27 लाख, द्वितीय किश्त के रूप में 524 हितग्राहियों को 5 करोड़ 24 लाख और तृतीय किश्त के रूप में 436 हितग्राहियों को 2 करोड़ 17 लाख 75 हजार रूपये जारी किये गये हैं।

आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री भरत यादव ने बताया है कि प्रथम किश्त की राशि यूनिक स्तर की जियो टेगिंग, द्वितीय किश्त लिंटल स्तर की जियो टेगिंग और तृतीय किश्त कम्पलीट स्तर की जियो टेगिंग के आधार पर जारी की गयी है।