WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

MP News: शौच के लिये गये किसान की तालाब में तैरती मिली लाश, फैली सनसनी 

915

MP News: शौच के लिये गये किसान की तालाब में तैरती मिली लाश, फैली सनसनी 

राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

छतरपुर: छतरपुर में दीपावली के दिन घर से निकले किसान की दूसरे दिन सुबह तालाब में तैरती हुई लाश मिली है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक घटना जिले के बमीठा थाना अंतर्गत सतना गाँव की है जहां 24 अक्टूबर की दोपहर दीपावली के दिन खेत के बगल में कुड़िया तालाब में शौच के लिये गये 40 वर्षीय किसान झल्लू (पिता किशोरा कुशवाहा) गया था तभी से वह लापता था जहां आज 25 अक्टूबर की सुबह 10 उसके छोटे भाई रामस्वरूप तालाब के पास पहुंचे जहां लाश तैरती देखी जिसकी जानकारी संबंधित थाना को दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुँचकर लाश को तालाब से बाहर निकलवाया तो लाश अर्धनग्न अवस्था में निकली। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये राजनगर अस्पताल भेज दिया है।

बता दें कि किसान झल्लू कुशवाहा के दो लड़का और दो लड़कियां हैं। एक लडकी की शादी हो चुकी है। जिसका छोटा लड़का अन्नू और एक लड़की घर पर थी। झल्लू की पत्नी रामवाई और बड़ा लड़का मूलचंद मथुरा गये हैं।