WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

MP News: केंद्रीय जेल रीवा में कैदी की मौत से हड़कम्प

948
Businessman Committed Suicide : पैसा न मिलने से परेशान सोना-चांदी व्यापारी ने आत्महत्या की!

रीवा। केंद्रीय जेल रीवा में सजा काट रहे कैदी की जहरीला कीड़ा काटने से मौत हो गई। जेल सूत्रों के मुताबिक एक जुलाई को कैदी के दाएं पैर पर अज्ञात कीड़े ने काटा था, जिसके बाद कैदी के पैर में फफोले पड़ गए थे।
जेल अस्पताल से कैदी को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बीती रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव का पीएम के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
बताया गया कि राजू उर्फ दादू लाल कोल पिता बाबूलाल कोल उम्र 30 वर्ष घटना का शिकार हुआ। सूत्रों की मानें तो युवक की हालत सामान्य थी, लेकिन उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। बहरहाल पीएम रिपोर्ट के बाद मौत के असली कारणों का पता लग सकेगा। वही कैदी के मौत के बाद जेल प्रबंधन पर भी बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है, समय पर उपचार न होना और कैदियो को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है।

700 की क्षमता की जेल
वही बताया यह भी जाता है रीवा केंद्रीय जेल में 700 कैदियों को रखने की क्षमता है लेकिन जेल में तीन गुना यानि करीब 2100 कैदी हैं। कैदियो की बढ़ी संख्या से यहां अव्यवस्था हो रही है। जिससे कैदियो को मिलने वाली सुविधाएं भी कम हैं। एक बैरक में भूसे की तरह तीन गुना कैदी भरे जा रहे हैं।