WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

MP News: परीक्षा केंद्र ड्यूटी में लगे प्रधान आरक्षक द्वारा भटके परीक्षार्थी को पहुंचाया वास्तविक परीक्षा केंद्र, SP ने द्वारा किया पुरस्कृत

284

MP News: परीक्षा केंद्र ड्यूटी में लगे प्रधान आरक्षक द्वारा भटके परीक्षार्थी को पहुंचाया वास्तविक परीक्षा केंद्र, SP ने द्वारा किया पुरस्कृत

छतरपुर: परीक्षा सत्र के दौरान छतरपुर पुलिस द्वारा जिले के सभी परीक्षा केंद्रों में आवश्यक पुलिस प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं, ताकि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

IMG 20260219 WA0110
थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्थित परीक्षा केंद्र महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में पुलिस बल तैनात था। इसी दौरान परीक्षा केंद्र के बाहर ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों की नजर एक परीक्षार्थी पर पड़ी, जो अत्यंत परेशान दिखाई दे रहा था।

जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि वह कक्षा 10वीं की परीक्षा देने हेतु थाना मातगुवां क्षेत्र के ग्राम छीरावल से आया था, परंतु भूलवश अपने वास्तविक परीक्षा केंद्र मॉडल स्कूल, छत्रसाल नगर के स्थान पर महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल पहुंच गया था।

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक राजेश सिंह बागरी द्वारा तत्परता दिखाते हुए तत्काल मोटरसाइकिल की व्यवस्था की गई और लगभग 4 किलोमीटर दूर स्थित मॉडल स्कूल, छत्रसाल नगर में परीक्षार्थी को समय पर पहुंचाया गया। पुलिस की इस संवेदनशील एवं मानवीय कार्यवाही से छात्र समय पर अपनी परीक्षा में सम्मिलित हो सका।

इस त्वरित एवं सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा प्रधान आरक्षक राजेश सिंह बागरी को नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। उक्त पुरस्कार उनकी सेवा पुस्तिका में भी अंकित किया जाएगा।