WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

MP News: दो IAS ने बदला नाम

1838
IAS Transfer

भोपाल : मध्यप्रदेश के दो IAS अधिकारियों ने अब अपने नाम परिवर्तित कर लिए है। सृष्टि जयंत देशमुख अब  गौड़ा सरनेम से जानी जाएंगी वहीं अजय देव अब शर्मा सरनेम के साथ पहचाने जाएंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग ने सारे सरकारी प्रयोजनों में इन दोनो IAS अधिकारियों के नाम परिवर्तित करने की मंजूरी दे दी है। इंदौर में पदस्थ अपर कलेक्टर अजय देव ने कार्मिक, लोक शिकायत एंव पेशन मंत्रालय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग को अपना नाम परिवर्तित कर अजय देव शर्मा करने के लिए आवेदन दिया था। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए अनुमति दे दी है। सभी कार्यालयीन प्रयोजनों के लिए अब उन्हें अजय देव शर्मा के नाम से जाना जाएगा।

इसी तरह भारतीय प्रशासनिक सेवा की 2019 बैच की अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गाडरवारा जिला नरसिंहपुर सुश्री सृष्टि जयंत देशमुख ने विवाह होने के बाद अपने पति का सरनेम जोड़ने के लिए आवेदन देकर केन्द्रीय कार्मिक लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग को अपना नाम परिवर्तित कर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा करने की अनुमति मांगी थी। विभाग ने उन्हें इसकी अनुमति प्रदान कर दी है। अब कार्यालयीन प्रयोजनों के लिए उन्हें श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा के नाम से जाना जाएगा। इस तरह इन दोनो अधिकारियों के नाम परिवर्तित हो गए है।