WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

UPSC की प्रारंभिक परीक्षा 5 जून को

968

 UPSC की प्रारंभिक परीक्षा 5 जून को

Indore: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) नई दिल्ली द्वारा 05 जून 2022 रविवार को ‘सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2022 आयोजित की जा रही है।

यह परीक्षा दो सत्र में सुबह 09:30 बजे से सुबह 11:30 बजे तक एवं दोपहर 02:30 बजे से अपरान्ह 04:30 बजे तक आयोजित होगी।

यह परीक्षा 43 उप परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जायेगी।

download 12 1

उक्त परीक्षा में कुल 17286 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

अपील की गई है कि परीक्षार्थी अपना एडमिशन एवं आई.डी. प्रुफ के साथ समय प्रातः 08:30 तक परीक्षा केन्द्र पर अवश्य पहुंच जाये।


Read More… UPSC Result : इंदौर के 5 बच्चों ने UPSC में डंका बजाया, उत्कर्ष को मिली 5वीं रैंक 


अपने साथ एक ब्लैक बॉलपेन, 500 एम.एल. की ट्रांसपेरेन्ट वॉटर बॉटल, 50 एम.एल. की सेनेटाईजर बॉटल एवं मॉस्क जरूर लेकर आये।