WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

MP Police Band: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने MP पुलिस बैंड द्वारा प्रस्तुत संगीत मय कार्यक्रम की सराहना की 

795

MP Police Band: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने MP पुलिस बैंड द्वारा प्रस्तुत संगीत मय कार्यक्रम की सराहना की 

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मोतीलाल नेहरू पुलिस स्टेडियम में आज शाम स्वर मेघ कार्यक्रम के अंतर्गत मध्य प्रदेश पुलिस बैंड द्वारा प्रस्तुत संगीत मय कार्यक्रम का श्रवण किया। मुख्यमंत्री डा यादव ने कार्यक्रम को संबोधित किया और पुलिस बल के सभी सदस्यों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके हुनर की सराहना की।

IMG 20240718 WA0079 scaled

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने संबोधन में कहा कि पुलिस बैंड द्वारा स्वर मेघ के अंतर्गत प्रस्तुत कार्यक्रम अद्भुत रहा।

IMG 20240718 WA0077 scaled

सीएम ने कहा आने वाले स्वतंत्रता दिवस पर सभी जिलों में पुलिस बैंड की प्रस्तुति होगी। प्रशिक्षित बैंड वादक सभी जिलों में जाएंगे। जिलों के लिए भविष्य में स्वतंत्र रूप से पुलिस बैंड की व्यवस्था रहेगी।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि आज प्रस्तुत बैंड कार्यक्रम के सहभागी प्रत्येक सदस्य को *11-11 हजार* प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।