WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

MP Politics: नेता प्रतिपक्ष को मिला अजय सिंह के बगल में नया सरकारी बंगला

2015

Bhopal: कांग्रेस विधायक दल के मुखिया एवं नेता प्रतिपक्ष डा. गोविन्द सिंह को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नया बंगला आवंटित कर दिया है। राजधानी भोपाल में यह नया बंगला पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के बंगले सी-19 शिवाजी नगर के पास सी-22 है। इसमें नया निर्माण कार्य हो रहा है, जिसमें एक माह का समय लग जायेगा तथा उसी के बाद डा. सिंह इसमें शिफ्ट होंगे।

डा. सिंह अभी भोपाल के पैंतालिस बंगला क्षेत्र में स्थित ई-28 सरकारी निवास में रह रहे हैं। चूंकि यह आवास उन्हें छोटा पड़ रहा था इसलिये उन्होंने स्वयं सीएम से नया बंगला आवंटित करने का आग्रह किया था तथा साथ ही अपनी च्वाईस भी बता दी थी। दरअसल शिवाजी नगर स्थित सी-22 बंगला पहले अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा को आवंटित था जिन्होंने कुछ माह पहले इसे खाली कर नया बंगला आवंटित करा लिया था।

उनके बाद आईजी श्रीनिवास वर्मा को यह बंगला आवंटित हुआ था परन्तु वे इसका पजेशन नहीं ले पाये थे और अब उनका भोपाल से बाहर तबादला हो गया है। इसीलिये अब इसे नेता प्रतिपक्ष को आवंटित कर दिया गया है। सी-22 बंगले में किचन आदि का नया निर्माण कार्य शुरु हुआ है जो करीब एक माह तक चलेगा। उसी के बाद डा. सिंह इसमें शिफ्ट हो सकेंगे।

Read More… Nupur Sharma : आखिर किसकी नाराजगी ने छीनी नवीन और नुपुर की कुर्सी! 

उक्त बंगला सी-19 बंगले के समीप है जो पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को आवंटित है। इस बंगले में पहले दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह रहा करते थे तथा तभी से यह कांग्रेस की कोर राजनीति का मुख्य केंद्र बना हुआ है।