WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

MP Pragya Thakur Wrote A Letter To The Collector: जल जीवन मिशन में हुए कामों की जांच की जाए

1544

भोपाल। भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भोपाल जिले में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत हुए कार्यों का भौतिक सत्यापन और जांच करने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा है।                                IMG 20220322 WA0084

भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रदेश के सभी गांव और घरों में नल के माध्यम से पेयजल पहुंचाने का काम किया जा रहा है। लेकिन भोपाल के एक प्रमुख समाचार पत्र में छपी खबर के अनुसार अधिकारी कागज और फाइलों में ही नल कनेक्शन दे रहे हैं। उक्त खबर पर संज्ञान लेते हुए भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कलेक्टर को जांच करने के लिए पत्र लिखा है। सांसद ने भोपाल जिले में योजना के तहत आवंटित राशि से हुए कामों का भौतिक सत्यापन कर जांच रिपोर्ट देने को कहा है।